इस स्टेशन पर टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव
यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए रेलवे प्रशासन ने 15092/15091 टनकपुर–दौराई–टनकपुर एक्सप्रेस का उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल स्थित डाबला स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 फरवरी 2026 से दौराई से चलने वाली 15091 दौराई–टनकपुर एक्सप्रेस डाबला स्टेशन पर शाम 19:53 बजे पहुंचेगी और 19:55 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं वापसी यात्रा में 28 फरवरी 2026 से टनकपुर से चलने वाली 15092 टनकपुर–दौराई एक्सप्रेस डाबला स्टेशन पर सुबह 08:07 बजे पहुंचेगी तथा 08:09 बजे रवाना होगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ठहराव यात्रियों की मांग और स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रायोगिक तौर पर दिया गया है। भविष्य में यात्री संख्या एवं आवश्यकता के आधार पर आगे की व्यवस्था तय की जाएगी।
टनकपुर–अछनेरा विशेष ट्रेन का संचालन मार्च तक बढ़ा
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 05062/05061 टनकपुर–अछनेरा–टनकपुर विशेष गाड़ी के संचालन की अवधि 01 मार्च से 31 मार्च 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
यह विशेष ट्रेन प्रत्येक वृहस्पतिवार, शुक्रवार, रविवार, सोमवार एवं मंगलवार को संचालित की जाएगी। ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें साधारण द्वितीय श्रेणी के 13 कोच, वातानुकूलित कुर्सीयान (एसी चेयर कार) के 02 कोच तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोच शामिल रहेंगे।
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन से संबंधित अन्य सभी व्यवस्थाएं पूर्ववत लागू रहेंगी। संचालन अवधि के विस्तार से यात्रियों, विशेषकर पर्व एवं परीक्षा सत्र के दौरान यात्रा करने वालों को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है।




