उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून) हल्द्वानी का छात्र इस परीक्षा में रहा तृतीय ।।

देहरादून। उत्तराखण्ड संस्कृत शिक्षा परिषद ने शुक्रवार को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। इस वर्ष कुल 1,775 छात्रों (10वीं में 950 और 12वीं में 825) ने परीक्षा दी। परिणामों में कक्षा 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.48% और कक्षा 10वीं का 92% रहा।
कक्षा 10वीं में देहरादून के श्री परशुराम चतुर्वेदी विद्यालय के छात्र रुद्रांश उनियाल ने 88.2% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित गुरुकुल संस्कृत उत्तरमाध्यम विद्यालय के प्रिंस पुंडीर 87.4% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से अनमोल (श्री परशुराम चतुर्वेदी विद्यालय, देहरादून) और प्रकाश चंद्र पाठक (दुर्गादत्त कपिलाश्रमी संस्कृत उत्तरमाध्यम विद्यालय, हल्द्वानी) रहे, जिन्होंने 86% अंक प्राप्त किए।
कक्षा 12वीं में श्री जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तरमाध्यम विद्यालय, श्रीनगर के सक्षम प्रसाद ने 93.4% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित गुरुकुल संस्कृत उत्तरमाध्यम विद्यालय के अर्जुन कुमार 90.8% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि देहरादून की द्रोणस्थली आर्ष कन्या गुरुकुल विद्यालय की अदिति जांगिड़ 88.6% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर धन सिंह रावत ने कहा कि संस्कृत बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम समय पर जारी किए गए हैं। उन्होंने परीक्षा आयोजन में जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सफल छात्रों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं और असफल छात्रों को निराश न होकर दोबारा प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
संस्कृत शिक्षा निदेशक कंचन देवराड़ी ने बताया कि इस वर्ष परिषद की परीक्षाएं निर्धारित समय के भीतर पूरी कर ली गईं और परिणाम पारदर्शिता के साथ घोषित किए गए। छात्र अपने परिणाम विभागीय वेबसाइट और डिजी लॉकर के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं।

To Top