उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)यहां प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्ती: मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच को भेजे गए ।।

Uttarakhand city news

प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्ती: 07 मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच को भेजे गए

जनपद में नशीली एवं मनःप्रभावी दवाओं के अवैध कारोबार के विरुद्ध जिलाधिकारी Champawat मनीष कुमार के निर्देशानुसार विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है, औषधि निरीक्षक हर्षिता के नेतृत्व में जनपद चम्पावत क्षेत्र में कोडीन युक्त कफ सिरप तथा अन्य मनःप्रभावी (Psychotropic) औषधियों की बिक्री पर रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)काशीपुर नगर निगम.बिना कर बढ़ाए बढ़ा राजस्व, 121 करोड़ की 798 योजनाओं से बदली शहर की तस्वीर ।।

अभियान के दौरान जनपद के कुल 07 थोक एवं खुदरा औषधि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संदिग्ध श्रेणी की दवाओं के 07 नमूने संग्रहित कर परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु राजकीय औषधि विश्लेषणशाला को प्रेषित किए गए।

निरीक्षण के दौरान सभी प्रतिष्ठानों में दवाओं के स्टॉक रजिस्टर एवं क्रय-विक्रय अभिलेखों की गहन जांच की गई, जिनमें अधिकांश स्थानों पर अभिलेख संतोषजनक पाए गए।

जांच के दौरान स्टोरों में स्थापित CCTV कैमरों की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग व्यवस्था तथा पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में ही दवाओं की बिक्री सुनिश्चित किए जाने की भी समीक्षा की गई। औषधि निरीक्षक द्वारा सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के कोई भी मनःप्रभावी अथवा एंटीबायोटिक दवा विक्रय न की जाए तथा प्रत्येक दवा विक्रय पर कैश मेमो/बिल जारी करना अनिवार्य है। लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के अंतर्गत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) न जाए नदी किनारे.बढ़ेगा नदी का जलस्तर.

औषधि निरीक्षक हर्षिता ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य कोडीन युक्त कफ सिरप एवं अन्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगाना है, ताकि जनपद की युवा पीढ़ी को नशे की प्रवृत्ति से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की प्रवर्तन कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)इसका मतलब अभी भी जनपद में बिक रही है अवैध शराब ।।

चंपावत न्यूज़

Ad Ad
To Top