उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का बयान. अब इनके भी बनेंगे आधारकार्ड और राशन कार्ड।।

बड़ी खबर सतपाल महाराज का बयान Uttrakhand city news

ग्राम गुंजी के बंदोबस्त की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है: महाराज

नेपाली मूल की लड़कियों के बनेंगे आधार कार्ड, राशन कार्ड

पिथौरागढ़। Uttrakhand city news कैलाश मानसरोवर यात्रा के अहम पड़ाव ग्राम गुंजी के बंदोबस्त की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। नेपाली मूल की जिन लड़कियों की शादी जनपद में हुई है उनके आधार कार्ड, राशन कार्ड बनाने के साथ-साथ परिवार रजिस्टर में भी उनका नाम दर्ज किया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आदि कैलाश स्थित पर्वती कुंड तक यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ जगह-जगह शौचालय का निर्माण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)काशीपुर नगर निगम.बिना कर बढ़ाए बढ़ा राजस्व, 121 करोड़ की 798 योजनाओं से बदली शहर की तस्वीर ।।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, धर्मस्व, संस्कृति एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को जारी अपने एक बयान में कहीं। उन्होंने कहा कि मानसरोवर यात्रा के अहम पड़ाव ग्राम गुंजी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा कर बंदोबस्त की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। भारत-नेपाल के बीच हमारा रोटी-बेटी का नाता है इसलिए नेपाली मूल की जिन लड़कियों की शादी यहां हुई है हम उनके आधार कार्ड, राशन कार्ड बनाने के साथ-साथ परिवार रजिस्टर में भी उनका नाम दर्ज करवायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल।।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भी इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने में खासी रुचि ले रहे हैं। आदि कैलाश स्थित पार्वती कुंड तक पर्यटक वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने के साथ-साथ सड़क के निर्माण में तेजी लाने और मार्ग में शौचालयों का निर्माण किये जाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Ad Ad
To Top