Uttarakhand city news रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05033/05034 गोमती नगर-बान्द्रा टर्मिनस-गोमती नगर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन गोमती नगर से 13 अप्रैल से 11 मई, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को तथा बान्द्रा टर्मिनस से 14 अप्रैल से 12 मई, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 05 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। इस ट्रेन के संचालन से उत्तराखंड के लोग पीलीभीत तथा इज्जत नगर से अपनी यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं ।।
05033 गोमती नगर-बान्द्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 13 अप्रैल से 11 मई, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को गोमती नगर से 14.00 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 14.12 बजे, डालीगंज से 14.50 बजे, सीतापुर से 16.02 बजे, लखीमपुर से 16.40 बजे, मैलानी से 17.42 बजे, पीलीभीत से 18.35 बजे, इज्जतनगर से 19.17 बजे, कासगंज से 21.15 बजे, मथुरा जं. से 23.05 बजे, दूसरे दिन भरतपुर से 01.02 बजे, बयाना से 02.02 बजे, गंगापुर सिटी से 03.35 बजे, कोटा से 05.00 बजे, रतलाम से 09.10 बजे, वडोदरा से 13.30 बजे, सूरत से 15.52 बजे, वलसाड से 16.47 बजे, वापी से 17.08 बजे, बोरीवली से 18.44 बजे छूटकर बान्द्रा टर्मिनस 20.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 05034 बान्द्रा टर्मिनस-गोमती नगर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 14 अप्रैल से 12 मई, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को बान्द्रा टर्मिनस से 23.00 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 23.36 बजे, दूसरे दिन वापी से 01.52 बजे, वलसाड से 02.24 बजे, सूरत से 03.35 बजे, वडोदरा से 05.25 बजे, रतलाम से 09.55 बजे, कोटा से 14.40 बजे, गंगापुर सिटी से 16.07 बजे, बयाना से 18.20 बजे, भरतपुर से 19.12 बजे, मथुरा जं. से 21.05 बजे, कासगंज से 22.45 बजे, दूसरे दिन इज्जतनगर से 00.47 बजे, पीलीभीत से 01.32 बजे, मैलानी से 02.40 बजे, लखीमपुर से 03.17 बजे, सीतापुर से 04.00 बजे, डालीगंज से 07.00 बजे तथा बादशाहनगर से 07.15 बजे छूटकर गोमती नगर 07.35 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।




