उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(लालकुआं) शव मिलने से सनसनी,पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी।।

रेलवे सब-स्टेशन भवन में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप

लालकुआँ। गुरुवार सुबह लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में क्लबघर के समीप बने विद्युत सब-स्टेशन भवन में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु पौड़ी में।।

प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि मृतक की मौत ठंड लगने से हुई हो सकती है। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है, और उसके शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (बागेश्वर) सुबह-सुबह सीएम धामी ने खेला बैडमिंटन, खिलाड़ियों से की मुलाकात,

कोतवाल बृजमोहन राणा ने बताया कि सब-स्टेशन भवन में एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस को मृतक के पास से लखनऊ का रेलवे टिकट भी बरामद हुआ है, जिससे संभावना जताई जा रही है कि वह बाहर से आया था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून)डीएम का जनता दरबार. चेहरे पर खुशियां लेकर लौटे फरियादी ।।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक को पहली बार इस क्षेत्र में देखा गया था। अभी तक उसकी कोई पहचान सामने नहीं आई है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Ad Ad
To Top