उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर) खैरना में SDRF का संवेदनशील रेस्क्यू ऑपरेशन — खाई से युवक का शव बरामद

खैरना में SDRF का संवेदनशील रेस्क्यू ऑपरेशन — खाई से युवक का शव बरामद

मंगलवार को कोतवाली भवाली से सूचना प्राप्त हुई कि पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(रामनगर) गोरखपुर से पहुंचे महाप्रबंधक रेलवे, किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण ।।

घटनास्थल पर पहुँचकर पाया गया कि एक व्यक्ति रात के समय गहरी खाई में गिर गया था, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई थी। मृतक की पहचान उमेश सिंह कुंवर, पुलिस लाइन अल्मोड़ा में कार्यरत, के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में बारह स्थानों पर खनन पट्टे किए जाएंगे आवटित ।।

SDRF टीम ने कठिन भू-भाग में सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को खाई से सुरक्षित रूप से बाहर निकाला तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

Ad Ad
To Top