उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून)गड्ढे में फंसे श्रमिकों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू ।‌

जनपद देहरादून, एकता विहार में गड्ढे में फंसे 02 श्रमिकों का SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू

शनिवार को आपदा नियंत्रण कक्ष देहरादून से सूचना प्राप्त हुई कि एकता विहार (बिहार लेन नंबर–03), देहरादून में दो श्रमिक एक गड्ढे में फंस गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(लालकुआं) उत्तराखंड राज्य आंदोलन की याद दिला गया बिंदुखत्ता राजस्व गांव का आज का आंदोलन ।।

उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से उप निरीक्षक श्रीमती लक्ष्मी रावत के नेतृत्व में SDRF उत्तराखंड की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)अब उत्तराखंड में होगी ड्रैगन फ्रूट की खेती, जारी अहम निर्देश ।।

SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए स्थानीय नागरिकों की सहायता से गड्ढे में फंसे दोनों श्रमिकों नरेंद्र (उम्र 25 वर्ष) एवं विजय (उम्र 23 वर्ष), निवासी ग्राम ग्रहरा, जिला अररिया (बिहार), वर्तमान निवास एकता विहार फेज–03—को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। दोनों श्रमिकों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया।

Ad Ad
To Top