रुद्रपुर।
मकर संक्रांति एवं पावन मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर उत्तराखंड जाट महासभा रुद्रपुर की ओर से खिचड़ी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम रुद्रपुर बस स्टैंड के सामने आयोजित हुआ, जहां सेवा, समर्पण और मानवता का अनुपम उदाहरण देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 2000 से 2500 जरूरतमंदों, राहगीरों एवं विभिन्न समाजों के लोगों ने प्रसाद स्वरूप खिचड़ी ग्रहण की। ठंड के इस मौसम में गरम खिचड़ी पाकर लोगों के चेहरों पर संतोष और श्रद्धा का भाव स्पष्ट दिखाई दिया। आयोजन स्थल पर धार्मिक वातावरण बना रहा और “सेवा ही धर्म है” की भावना साकार होती नजर आई।
इस अवसर पर उत्तराखंड जाट महासभा रुद्रपुर के अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह सहरावत ने कहा कि मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या जैसे पर्व दान, पुण्य और परोपकार के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सेवा भावना को बल मिलता है। महासभा भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक-सामाजिक कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में महासभा के सचिव चौधरी पुष्पेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष चौधरी सचिन देशवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी प्रवीण तोमर, चौधरी प्रदीप सांगवान, चौधरी अरेंद्र सिंह मालिक, राजकुमार सिंह, दुष्यंत सिंह, मीडिया प्रभारी चौधरी हरजीत राठी, सुधीर डागर, सदस्य बसंत चौधरी, रमन चौधरी, विपिन, अमरेंद्र डागर, श्री संजय चौधरी, अजीत सिंह, चौधरी विकास डागर, चौधरी हरवीर सिंह, आशीष पुनिया, रणबीर सिंह, चौधरी सौरभ, नरेश पातर, सुरेंद्र सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।




