उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(रुद्रपुर) अवैध खैर. तस्कर फरार,माल बरामद ।।

रुद्रपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

रुद्रपुर-: तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर डिवीजन की पीपल पढ़ाऊ रेंज में वन विभाग और एसओजी की संयुक्त टीम ने गुरुवार को अवैध लकड़ी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने खैर की लकड़ी से भरे टाटा 407 वाहन (UK04-CA-4467) को कब्जे में लिया। वाहन में खैर की लकड़ी के 30 नग मिले, जिनका वजन लगभग 20 क्विंटल और बाजार कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में 5253 पदों के लिए आ रही है वैकेंसी, यह है कंपनियां ।।

टीम को देखते ही चालक और अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)वृहद रोजगार मेला, आईटीआई से लेकर b.tech तक रोजगार. आ रही है यह कंपनियां ।।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
वन क्षेत्राधिकारी पी.सी. जोशी, चौकी इंचार्ज नरेश मेहरा, उपनिरीक्षक निर्मल रावत, नवीन मेहरा, वन आरक्षी पूजा, वनकर्मी जियाजुल इस्लाम सहित एसओजी व वन विभाग की टीम मौजूद रही।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री की घोषणा पर लगी मुहर: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पार्क निर्माण हेतु धन स्वीकृत

Ad Ad
To Top