उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (रुद्रपुर)कचरा स्थल बना हरित क्षेत्र, टाटा मोटर्स की पहल से फैल रही हरियाली ।।

रुद्रपुर में कचरा स्थल बना हरित क्षेत्र, टाटा मोटर्स की पहल से 2000 से अधिक पौधों का रोपण
रुद्रपुर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत टाटा मोटर्स लिमिटेड, पंतनगर के सप्लायर क्वालिटी विभाग के कर्मचारियों ने वॉलंटियरिंग कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम रुद्रपुर स्थित कंप्रेस्ड बायो-गैस प्लांट परिसर में विकसित प्लांटेशन साइट पर श्रमदान किया। इस दौरान कर्मचारियों ने मल्चिंग करने और पौधों को पानी देने जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह स्थान, जो कभी कचरा डंपिंग साइट के रूप में जाना जाता था, अब एक हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। लगभग एक एकड़ भूमि पर 2000 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं, जो पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
यह प्लांटेशन साइट टाटा मोटर्स, पंतनगर की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के अंतर्गत विकसित की गई है। इस परियोजना को इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट के सहयोग से सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा रहा है।
गौरतलब है कि मियांवाकी पद्धति पर आधारित इस परियोजना का शुभारंभ लगभग छह माह पूर्व रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा, नगर आयुक्त एवं टाटा मोटर्स टीम द्वारा किया गया था। अब यह पहल पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक प्रभावी मॉडल के रूप में उभर रही है।
कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के प्रदीप सांगवान, दीपक जैन, देव कुमार, वेंकट सई कुमार, अनिल वत्स, प्रीतम मोतीलाल, आराधना उनियाल, निशा, बीना चौहान, विनायक गुप्ता, पंकज गंगवार, राजेश कुमार, गौरव राजपूत, गौरव जोशी, विनोद कुमार, जय पंत, संदीप कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट की बिंदुबासिनी जी तथा राने स्टीयरिंग सिस्टम लिमिटेड की टीम ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस मौके पर प्रदीप सांगवान और प्रीतम मोतीलाल ने कहा कि यह पहल केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि एक हरित, स्वस्थ और सतत भविष्य की नींव रखने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि प्लांट हेड महेश सुगुरु और एचआर हेड विष्णु दत्त कर्मचारियों को इस तरह की पर्यावरणीय गतिविधियों में लगातार प्रेरित करते हैं।

To Top