उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (रुद्रपुर)आयुक्त कुमांऊ मण्डल दीपक रावत के जॉच अधिकारी नामित होने के बाद की लोगों से अपील,लोग अपने दे सकते है साक्ष्य।।

रूद्रपुर – 10 जनवरी 2026 की रात्रि को जनपद उधमसिंह नगर के थाना आईटीआई क्षेत्र के निवासी सुखवन्त सिंह द्वारा अपनी पत्नी व पुत्र के साथ जनपद नैनीताल के थाना काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत एक होटल में प्रवास के दौरान की गई आत्महत्या के प्रकरण तथा घटना से पूर्व सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियों में मृतक द्वारा कतिपय व्यक्तियों एवं जनपद उधमसिंह नगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों पर लगाये गए गम्भीर आरोपों की निष्पक्ष जॉच हेतु उत्तराखण्ड शासन द्वारा आयुक्त कुमांऊ मण्डल दीपक रावत को जॉच अधिकारी नामित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) न जाए नदी किनारे.बढ़ेगा नदी का जलस्तर.

जॉच अधिकारी/आयुक्त कुमांऊ मण्डल दीपक रावत ने सर्वसाधारण से कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त घटना से सम्बन्धित कोई तथ्य, साक्ष्य/बयान दर्ज कराने हो तो वह व्यक्ति एक सप्ताह अन्तर्गत कार्यालय आयुक्त कुमांऊ मण्डल नैनीताल/कैम्प कार्यालय, खाम बंगला हल्द्वानी में कार्यालय कार्य अवधि पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक उपस्थित होकर साक्ष्य सहित बयान अंकित करा सकते है।

Ad Ad
To Top