उत्तराखंड को रेल बजट में 4 हजार 769 करोड़ का हुआ आवंटन
- रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से पत्रकारों को किया सम्बोधित
- 2014 के बाद रिकॉर्ड 26 गुना अधिक हुआ उत्तराखंड का रेल बजट, उत्तराखंड में कुल 39,491 करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर काम चालू है
- प्रदेश में 2014 से अब तक 106 फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए गए, कुल 54 कवच स्वीकृत किए जा चुके हैं
देहरादून: केंद्रीय रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री व इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौ़द्यौगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी देहरादून) में आयोजित वर्चअल प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के पत्रकारों को रेलवे बजट के संदर्भ में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार रेलवे को रिकॉर्ड 2.93 लाख करोड़ रूपए पूंजीगत व्यय का बजट आवंटन किया गया है। इस आवंटन के लिए श्री वैष्णव ने केंद्रीय वित्त मंत्री का भी आभार जताया है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बजट आवंटन का लाभ उत्तराखंड को भी मिलेगा।
श्री वैष्णव ने कहा कि 2009 से 2014 तक सिर्फ 187 करोड़ का बजट उत्तराखंड में रेलवे के काम के लिए आवंटित किया गया था। जबकि रेल बजट (2026-27) में उत्तराखंड को रिकॉर्ड (26 गुना अधिक रेल बजट) 4 हजार 769 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं।
उत्तराखंड में कुल 39,491 करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर काम चालू है और इस बड़े निवेश में राज्य में ट्रैक बनाना, स्टेशन रीडेवलपमेंट और सुरक्षा बढ़ाना शामिल है। अमृत स्टेशन योजना के तहत उत्तराखंड में कुल 11 स्टेशनों को पूरी तरह से रीडेवलप करने के लिए चयनित किया गया है। स्टेशन के आधुनिकरण के लिए 147 करोड़ का कुल निवेश किया जा रहा है।
बेहतर कनेक्टिविटी, प्रीमियम ट्रेन सेवाओं के विस्तार के अंतर्गत राज्य में 3 वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाएं चल रही हैं और 1 अमृत भारत एक्सप्रेस की सेवा चालू है।
नेटवर्क विस्तार और 100% विद्युतीकरण के मामले में उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क तेज़ी से बढ़ा है। 2014 से अब तक लगभग 76 km ट्रैक का निर्माण किया जा चुका है। राज्य ने रेलवे में 100% इलेक्ट्रिफिकेशन हासिल कर लिया है जबकि 2014 से अब तक 334 km रेल लाइनों को इलेक्ट्रिफाई किया जा चुका है और 106 फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए गए। रेलवे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब तक कुल 54 कवच स्वीकृत किए जा चुके हैं।
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर बहुत तेजी से आगे काम बढ़ रहा है और जल्द ही ये अपने उद्घाटन की ओर बढ़ रही है।
उत्तरप्रदेश का रेल बजट
श्री अश्विनी वैष्णव /माननीय रेल मंत्री/भारत सरकार ने वर्चुअल माध्यम से पत्रकारों को किया सम्बोधित किया I
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बजट 2026-27 के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की I
आज दिनांक 02.02.2026 को माननीय रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से पत्रकारों को किया सम्बोधित किया I मंडल कार्यालय ,मुरादाबाद में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अनेक संख्या में मीडिया बंधुगणों ने वर्चुअल माध्यम से श्री अश्विनी वैष्णव /माननीय रेल मंत्री/भारत सरकार द्वारा बजट ( 2026-27) के सम्बन्ध में प्रदान की गयी जानकारियों को ध्यान पूर्वक सुना I
माननीय रेलमंत्री जी ने बजट ( 2026-27) में उत्तर प्रदेश के सम्बन्ध में अवगत कराया, कि उत्तर प्रदेश में कुल 20,012 करोड़ का आवंटन किया गया है I कुल 92,056 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। इस विशाल निवेश में पूरे राज्य में ट्रैक निर्माण, स्टेशन पुनर्विकास और सुरक्षा सुधार शामिल हैं।
अमृत स्टेशन योजना के तहत उत्तर प्रदेश में कुल 157 स्टेशनों को पूर्ण पुनर्विकास के लिए चिन्हित किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 22 स्टेशनों का कार्य पूर्ण हो चुका है ये स्टेशन अपनी आधुनिक सुविधाएँ प्रदान कर रहे हैं ये स्टेशन निम्नलिखित हैं : Ayodhya Dham, Balrampur, Bareilly city, Bijnor, Fatehabad, Gola Gokarnath, Gomti Nagar,Govardhan, Govindpuri, Hathras City, Idgah Agra Jn, Izzatnagar, Mailani, Pokhrayan, Ramghat Halt, Saharanpur Jn., Siddharth nagar, Suraimanpur, Swaminarayan Chappia, Ujhani, Fatehpur, Panki Dham.
प्रीमियम ट्रेन सेवाओं के विस्तार के साथ राज्य में यात्रा दक्षता ने नई ऊंचाइयों को छुआ हैI वंदे भारत एक्सप्रेस के वर्तमान में 17 जोड़ी सेवाएं संचालित हैं। अमृत भारत एक्सप्रेस के वर्तमान में 18 जोड़ी सेवाएं संचालित हैं। उत्तर प्रदेश में रेलवे नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है।
उत्तर प्रदेश के लिए 02 नए हाई स्पीड कोरिडोर जिसमें दिल्ली से वाराणसी एवं वाराणसी से सिलीगुड़ी शामिल हैं Iजिससे इन सभी प्रमुख शहरों में तीव्र गति से आधुनिक रेल सुविधा सभी यात्रियों के लिए उपलब्ध हो सकेगी I
वर्ष 2014 से अब तक लगभग 5,500 किलोमीटर पटरियों का निर्माण हो चुका है। यह लगभग स्विट्जरलैंड के रेल नेटवर्क के बराबर है। राज्य ने 100% विद्युतीकरण हासिल कर लिया है, 2014 से अब तक 7,176 किलोमीटर रेल लाइनों का विद्युतीकरण हो चुका है।1,694 फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण किया गया।
माननीय रेल मत्री जी के वर्चुअल रूप से संबोधन उपरांत मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने पत्रकार बंधुओ को संबोधित कर बजट ( 2026-27 ) के सम्बन्ध में तथा मुरादाबाद मंडल में किये जा रहे विकास कार्यों पर विस्तारपूर्वक जानकारी से अवगत कराया I
उत्तराखंड रेल बजट
श्री अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री/भारत सरकार ने वर्चुअल माध्यम से पत्रकारों को किया सम्बोधित किया I
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बजट 2026-27 के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की I
सोमवार को रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से पत्रकारों को किया सम्बोधित किया I मंडल कार्यालय ,मुरादाबाद में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अनेक संख्या में मीडिया बंधुगणों ने वर्चुअल माध्यम से श्री अश्विनी वैष्णव /माननीय रेल मंत्री/भारत सरकार द्वारा बजट ( 2026-27) के सम्बन्ध में प्रदान की गयी जानकारियों को ध्यान पूर्वक सुना I
रेलमंत्री जी ने बजट ( 2026-27) में उत्तराखंड के सम्बन्ध में अवगत कराया कि उत्तराखंड में कुल 39,491 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। रेल बजट (2026-27) में उत्तराखंड को रिकॉर्ड ( 26 गुना अधिक रेल बजट) 4 हजार 769 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। इस विशाल निवेश में पूरे राज्य में ट्रैक निर्माण, स्टेशन पुनर्विकास और सुरक्षा सुधार शामिल हैं I । प्रीमियम सेवाओं के विस्तार के साथ राज्य में यात्रा दक्षता नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई है।
अमृत स्टेशन योजना के तहत उत्तराखंड में कुल 11 स्टेशनों को पूर्ण पुनर्विकास के लिए चिन्हित किया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस की वर्तमान में 3 जोड़ी सेवाएं संचालित हैं। अमृत भारत एक्सप्रेस की वर्तमान में 1 जोड़ी सेवाएं संचालित हैं। उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है।
वर्ष 2014 से अब तक लगभग 76 किलोमीटर ट्रैक का निर्माण किया जा चुका है। राज्य ने 100% विद्युतीकरण हासिल कर लिया है, 2014 से अब तक 334 किलोमीटर रेल लाइनों का विद्युतीकरण हो चुका है।106 फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण किया गया है ।
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर बहुत तेजी से आगे काम बढ़ रहा है और जल्द ही ये अपने उद्घाटन की ओर बढ़ रही है।
माननीय रेल मत्री जी के वर्चुअल रूप से संबोधन उपरांत मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने पत्रकार बंधुओ को संबोधित कर बजट ( 2026-27 ) के सम्बन्ध में तथा मुरादाबाद मंडल में किये जा रहे विकास कार्यों पर विस्तारपूर्वक जानकारी से अवगत कराया I




