उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर(ऋषिकेश)उत्तर प्रदेश से आया था टूर,नदी में किशोर डूबा,एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी। ।

ऋषिकेश-: उत्तर प्रदेश से शैक्षिक टूर पर आए एक दल का एक छात्र फूलचट्टी के पास नदी में डूब गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन प्रारंभ कर किशोर की ढूंढ खोज प्रारंभ कर दी है नदी में डूबे छात्र की पहचान साकिब पुत्र इसरार अहमद, 15 वर्ष, निवासी- ग्राम- हलौरा, तहसील- तुलसीपुर, गौडा उत्तरप्रदेश के रूप में हुई ।
सोमवार को थाना लक्ष्मणझूला द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि फूलचट्टी में आश्रम के पास एक किशोर गंगा नदी में डूब गया है जिसकी खोजबीन हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना के बाद वरिष्ठ कांस्टेबल किशोर कुमार अपनी टीम के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने नदी में लापता छात्र की खोजबीन प्रारंभ कर दी बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश से एक स्कूल से 60 बच्चों के ग्रुप में भ्रमण के लिए आया हुआ था, जो कक्षा सात का छात्र बताया जा रहा है। उक्त किशोर अपने साथियों के साथ गंगा नदी में नहाने गया था जहाँ पानी के तेज बहाव में आने से बह गया।SDRF टीम द्वारा घटनास्थल से पशुलोक बैराज तक सभी संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Ad Ad
To Top