उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी) जनपद वासियों ने त्योहारों में 1000 मेट्रिक टन कचरा दिया फैला।।

नैनीताल/हल्द्वानी

जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान में निकायों ने उठाया 1000 मेट्रिक टन अपशिष्ट

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल के समस्त नगर निकायों द्वारा दीपावली के अवसर पर और इसके बाद विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य नगरों को दीपावली पर्व पर स्वच्छ और सुंदर बनाना था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ठगी(हल्द्वानी) ईवीसीएल क्रिकेट लीग फर्जीवाड़े का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार ।।

अभियान के दौरान नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम और नगर निकाय नैनीताल, भीमताल, भवाली, रामनगर, कालाढूंगी और लालकुआं के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विशेष सफाई का कार्य किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार ऐसे स्थानों से जहां अत्यधिक कूड़ा जमा था, उसे हटाया गया और सभी सार्वजनिक मार्गों को साफ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) खटीमा घटना के बाद आबकारी विभाग अलर्ट,डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने चलाया शराब की दुकानों का निरीक्षण अभियान ।।

विशेष अभियान के दौरान विभिन्न नगर निकायों से लगभग 1000 मेट्रिक टन अपशिष्ट एकत्रित किया गया। अभियान के दौरान प्रतिदिन औसतन 300 मेट्रिक टन अपशिष्ट उठाया गया, जो सामान्य दिनों की तुलना में अधिक था। इस तरह अभियान के जरिए नगरों को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने में सफलता मिली।

यह भी पढ़ें 👉  (दुखद)उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए दुखद खबर, मुख्य आरक्षी का निधन ।

जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों के कर्मचारियों को उनके समर्पित प्रयासों की सराहना की और नागरिकों से अपील की कि वे नगरों की स्वच्छता बनाए रखने में अपना अवश्य सहयोग करें।

Ad Ad
To Top