उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(रामनगर) निदेशक मारपीट मामला, आज दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी ।।

रामनगर-: शिक्षा निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा देहरादून में निदेशक के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चल रहा प्रदेशव्यापी कार्यबहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। संयुक्त अधिकारी-शिक्षक कर्मचारी मोर्चा के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद में धरना-प्रदर्शन किया गया।
वक्ताओं ने धरना स्थल पर जोरदार नारेबाजी करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग दोहराई। साथ ही सरकारी संस्थानों में अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा भय के माहौल को समाप्त करने के लिए तत्काल एसओपी (SOP) जारी करने की मांग उठाई गई।
धरना कार्यक्रम को Uttarakhand Vidyalayi Shiksha Parishad के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी, खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर हवलदार प्रसाद, Educational Ministerial Officers Association Uttarakhand के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील भंडारी, राजकीय शिक्षक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नवेन्दु मठपाल, डॉ. नन्दन सिंह बिष्ट, दरपान सिंह रौतेला, सुजीत रावत, सोनम शर्मा, नवीन चंद्र घिल्डियाल और विजय मासीवाल सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कोर कमेटी की बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी।
धरने में परिषद कार्यालय के प्रशासनिक संवर्ग, एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन, राजकीय शिक्षक संगठन, लेखा संवर्ग, चतुर्थ श्रेणी महासंघ और वाहन चालक संघ के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
शिक्षा जगत से जुड़े संगठनों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती और सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जाते, आंदोलन जारी रहेगा।

Ad
To Top