Railway Budget 2026 Updates FM Nirmala Sitharaman Speech Announcement in Hindi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने लोकसभा में बजट 2026–27 पेश कर दिया.. हर बार की तरह इस बार भी आम आदमी को वित्त मंत्री के कई उम्मीदें थीं. बुजुर्गों को वित्त मंत्री से रेल किराये में मिलने वाली छूट का इंतजार था, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने कोरोना महामारी के बाद से बुजुर्गों को सफर में मिलने वाली रियायत खत्म कर दी थी. उम्मीद की जा रही थी कि इस बार वित्त मंत्री अपने पिटारे से यह तोहफा जरूर देंगी. इसके अलावा कई राज्यों को वंदे भारत (Vande Bharat Train Latest News) और अमृत भारत ट्रेनों (Amrit Bharat Train) की सौगात का भी इंतजार किया जा रहा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
7 नये हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान
केंद्रीय बजट 2026 में रेलवे को लेकर वित्त मंत्री ने एक अहम फैसला लेते हुए 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा की है. इन कॉरिडोरों के जरिए देश के प्रमुख औद्योगिक और आर्थिक केंद्रों को तेज और आधुनिक रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा. प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर इस प्रकार हैं…मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई बेंगलुरु दिल्ली वाराणसी, तथा वाराणसी सिलीगुड़ी
इसके साथ ही वित्त मंत्री ने घोषणा की कि अगले पांच वर्षों में 20 नए जलमार्ग चालू किए जाएंगे. इसकी शुरुआत ओडिशा के नेशनल वॉटरवे-5 से होगी, जो तालचेर और अंगुल जैसे खनिज-समृद्ध क्षेत्रों को कलिंगनगर औद्योगिक केंद्र और पारादीप व धमरा बंदरगाहों से जोड़ेगा. इससे पर्यावरण के अनुकूल और कम लागत वाले कार्गो मूवमेंट को बढ़ावा मिलेगा.।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे. ये कॉरिडोर- मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से चेन्नई, हैदराबाद से बेंगलुरु, चेन्नई से बेंगलुरु, दिल्ली से वाराणसी और वाराणसी से सिल्लीगुड़ी तक बनेंगे. इन कॉरिडोर को बनाने में ऐसे शहरों को जोड़े जाएंगे जो ग्रोथ को बढ़ावा देने वाले है
इन शहरों में बनेंगे हाई स्पीड रेल कॉरिडोर
दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर
वाराणसी सिल्लीगुड़ी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर
मुंबई-पुणे हाईस्पीड रेल कॉरिडोर
हैदराबाद चेन्नई हाईस्पीड रेल कॉरिडोर




