Uttarakhand city news dehradun
उत्तराखण्ड में शिक्षा विभाग में चार अधिकारियों को पदोन्नति, नई तैनाती सूची जारी
देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में चार अधिकारियों को अपर शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नत करते हुए नई तैनाती सूची जारी की है। यह आदेश 24 अक्टूबर 2025 को शिक्षा सचिव रविनाथ रामन द्वारा जारी किया गया।
यह पदोन्नति आदेश कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की संस्तुति पर जारी हुआ है।
पदोन्नति एवं नई तैनाती सूची
श्री गजेन्द्र सिंह सौन — मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर से पदोन्नत होकर अपर शिक्षा निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा, कुमायूँ मण्डल, नैनीताल नियुक्त।
श्री कुलदीप गैरोला — अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, देहरादून से पदोन्नत होकर अपर शिक्षा निदेशक, निदेशालय प्रारम्भिक शिक्षा, देहरादून नियुक्त। (साथ ही समग्र शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार)
श्री शिव प्रसाद सेमवाल — मुख्य शिक्षा अधिकारी, टिहरी गढ़वाल से पदोन्नत होकर अपर शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, कुमायूँ मण्डल, नैनीताल नियुक्त।
श्री आनन्द भारद्वाज — संयुक्त शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा से पदोन्नत होकर अपर शिक्षा निदेशक, महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा, देहरादून नियुक्त।
शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।




