हल्द्वानी में डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
हल्द्वानी, । महान समाजवादी चिंतक Ram Manohar Lohia की जयंती के अवसर पर सोमवार को हल्द्वानी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश परिहार ने की, जबकि संचालन संजय सिंह, पूर्व महासचिव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन, विचारों और समाज के प्रति योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। सुरेश परिहार, पूर्व उपाध्यक्ष ने डॉ. लोहिया के सामाजिक कार्यक्रमों तथा उनकी ‘सप्तक्रांति’ के सिद्धांतों पर विस्तार से जानकारी दी और समानता के अधिकार पर उनके विचारों को रेखांकित किया।
एस.के. राय, पूर्व कोषाध्यक्ष ने डॉ. लोहिया के ‘चौखम्भा राज’ की अवधारणा को समझाते हुए पिछड़ों, दलितों और वंचित वर्गों के लिए उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। वहीं अब्दुल मतीन सिद्दीकी और कुलदीप भुल्लर, प्रभारी पंजाब प्रांत ने डॉ. लोहिया के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान तथा Mahatma Gandhi के साथ उनके आंदोलनों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में भगवती प्रसाद त्रिकोटी, ललित मोहन भट्ट, दीवान सिंह मालरा, मदन सन्याल, सोमपाल, झारखंडे यादव और हरपाल शर्मा ने भी डॉ. लोहिया के जीवन परिचय और उनके संघर्षों पर अपने विचार व्यक्त किए।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बदरुल दुजा ने भी डॉ. लोहिया के जीवन पर अपने विचार रखते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर भुवन आर्य, कविता पाल, हिना यादव, सुरेश, हीरा सिंह बिष्ट, दिनेश गिरी, झारखंडे यादव, राजू यादव, परमहंस मौर्य, रमेश सनवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।




