उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून) जंगल की आग को लेकर अभी से तैयारी, शीतलाखेत वन क्षेत्र में सामुदायिक जन सहभागिता के मॉडल को सभी प्रभागों में किया जाए लागू।।

uttarakhand city news Dehradun प्रमुख वन संरक्षक (HoFF), की अध्यक्षता में वनाग्नि प्रबन्धन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में अपर प्रमुख वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबन्धन, अपर प्रमुख वन संरक्षक, गढ़वाल, मुख्य वन संरक्षक, कुमाऊँ, समस्त वन संरक्षकों/ निदेशकों एवं समस्त प्रभागीय वनाधिकारियों / उप निदेशकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सर्वप्रथम अपर प्रमुख वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबन्धन द्वारा वनाग्नि प्रबन्धन की तैयारियों हेतु बैठक के ऐजण्डा पर प्रस्तुतिकरण दिया गया बैठक में उपस्थित सभी फील्ड अधिकारियों को विस्तृत विचार-विमर्श के उपरान्त प्रमुख वन संरक्षक (HOFF), द्वारा निर्देश जारी किये गये ।

वनाग्नि-काल 2025 में Forest Fire Uttarakhand Mobile App का उपयोग प्रथमबार सभी प्रभागों में फील्ड स्तर पर किया जाना है, जिसमें वर्तमान तक 3732 अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा Android Mobile App डाउनलोड किया जा चुका है। सभी फील्ड कार्मिक अगले एक सप्ताह में इस ऐप को पुनः update version डाउनलोड करेगें तथा इसी रैप के माध्यम से फायर अलर्ट का भौतिक सत्यापन करते हुए फीडबैक रिपोर्ट प्रेषित की जायेगी। सभी 1438 क्रू-स्टेशनों को मैप कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

इस पैप के सहयोग से वनाग्नि रोकथाम के Response Time में कमी आयेगी। रैप के माध्यम से किसी भी व्यक्ति द्वारा वनाग्नि घटना की सूचना विभाग को प्रेषित की जा सकेगी एवं साथ-साथ वनाग्नि की सूचना / दैनिक बुलेटिन रैप के माध्यम से तैयार की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) खटीमा घटना के बाद आबकारी विभाग अलर्ट,डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने चलाया शराब की दुकानों का निरीक्षण अभियान ।।

यह निर्णय लिया गया कि NDMA, Govt. of India द्वारा की जाने वाली वनाग्नि प्रबन्धन की तैयारियों हेतु Table Top एवं Mock Exercise इस ऐप का उपयोग कराया जायेगा।

Forest Fire Alert System में वर्तमान तक 12518 subscribers जोड़े गये हैं, जिसमें प्रशासन / जिला आपदा प्रबन्धन विभाग के साथ-साथ अन्य रेखीय विभागों तथा सामुदायिक संस्थानों यथा ग्राम प्रधानों / वन पंचायतों सरपंचों / महिला / युवा मंगल दलों/स्वयं सहायता समूहों को भी अधिक-से-अधिक Forest Fire Alert System से जोडने हेतु प्रभागीय वनाधिकारियों/ उप निदेशकों को निर्देश निर्गत किये गये।

प्रभागीय कार्ययोजना में निहित प्राविधानों के अनुसार वन क्षेत्रों में फायर लाईनों की साफ-सफाई हेतु लौट आवंटन की कार्यवाही कार्ययोजना के प्राविधानों के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने हेतु निर्देश जारी किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज ।।

जिला स्तरीय वनाग्नि प्रबन्ध योजना 2025 हेतु 11 जिलों से वनाग्नि प्रबन्ध योजना प्राप्त हो चुकी है 02 जिलें (उत्तरकाशी / देहरादून) से यथा शीघ्र प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित प्रभागीय वनाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

शीतलाखेत वन क्षेत्र में सामुदायिक जन सहभागिता के मॉडल को सभी प्रभागों में replicate करने हेतु प्रभाग अन्तर्गत अधिक-से-अधिक exposure visit करायें जायें तथा यह भी सुनिश्चित किया जायें कि तद्‌नुसार ही अपने वन प्रभागों के अन्तर्गत सामुदायिक जन सहभागिता विकसित करें।

Ad Ad
To Top