उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी) ठंडी सड़क दुर्घटना के बाद एक्शन में पुलिस, एसएसपी ने घायल डॉक्टर का जाना हाल, किया निरीक्षण ।।

ठंडी सड़क दुर्घटना के बाद एक्शन में पुलिस, एसएसपी ने लिया हालचाल और किया निरीक्षण
हल्द्वानी। डॉ. मंजूनाथ टी.सी., एसएसपी नैनीताल, बीती सायं ठंडी सड़क पर हुई दुर्घटना में घायल कृष्णा हॉस्पिटल के मैनेजर डॉ. हरभजन सिंह की कुशलक्षेम जानने हल्द्वानी स्थित अस्पताल पहुंचे। उन्होंने उपचाररत चिकित्सकों से स्वास्थ्य की अद्यतन जानकारी ली तथा परिजनों को हर संभव पुलिस सहायता का आश्वासन दिया। पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार बाइक चालक के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है।
घटना के बाद एसएसपी ने प्रशासन, नगर निगम व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ ठंडी सड़क का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्कूल, अस्पताल सहित संवेदनशील स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए मौके पर मार्किंग कराई और संबंधित विभागों को शीघ्र निर्माण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, पीडब्ल्यूडी व नगर निगम के अधिकारी तथा पुलिस बल मौजूद रहा।

Ad Ad
To Top