उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर उत्तराखंड जबरन गर्भपात मामले में पुलिस ने अस्पताल संचालक और डॉक्टर को किया गिरफ्तार मचा हड़कंप

जबरन गर्भपात मामले में हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल संचालक व डॉक्टर को गिरफ्तार किया है पीड़िता को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने के आरोप मे॔ पुलिस ने समीर को पूर्व में गिरफ्तार किया था आरोपी महिला को जबरन गर्भपात कराने हेतु अस्पताल लाया था । 6 जून को कोतवाली ज्वालापुर पर दर्ज मुकदमे में अभियुक्त समीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौला के वाहन ढक कर ले जाएंगे वन उप खनिज, डीएम ने जारी किए निर्देश ।।

पुलिस द्वारा पीड़िता के मेडिकल व 161 के बयानों के आधार पर उक्त मुकदमे में धारा 376 (2) (ढ), 312 आईपीसी व पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई थी। इस पूरे घटनाक्रम में आशुतोष निवासी ज्वालापुर ने समीर व भारत हॉस्पिटल कलियर रोड के संचालक अरमान मालिक व डॉक्टर शाहवेज के विरुद्ध उसकी बहन का जबरन गर्भपात कराने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) मानसून से गौला नदी बहेगी टनल के द्वारा, सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण ।।

जांच में पाया गया कि समीर और अस्पताल प्रबंधक तथा डॉक्टर एक दूसरे के परिचित थे जिन्होंने योजना के तहत उक्त युवती का गर्भपात बिना उसकी सहमति से करने के लिए उसको अस्पताल में भर्ती किया था तथा उसको गर्भपात कराने वाली दवाइयां दी। साथ ही अस्पताल का licence पिछले 2 साल से renewal भी नहीं हुआ है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बहादराबाद पुलिस टीम को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए जिस पर शुक्रवार को अरमान मलिक उर्फ फरीद पुत्र फारुख निवासी अलीपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार संचालक.तथा डॉक्टर शाहवेज पुत्र मुनफेद निवासी लिबारेड़ी थाना मंगलौर हरिद्वार को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनिल चौहान .उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज.विजयप्रकाश हेड कांस्टेबल विनोद.कॉन्स्टेबल वीर सिंह. विरेदर दिनेश आदि थे। बहादराबाद हरिद्वार न्यूज़

Ad Ad
To Top