उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी )अवैध तमंचे का टशन,, पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

हल्द्वानी में सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो पोस्ट कर दहशत फैलाने वाले एक युवक को हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इंस्टाग्राम पर रील बनाकर वायरल होने की चाह युवक को भारी पड़ गई और पोस्ट डालते ही वह पुलिस के शिकंजे में आ गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने कार्रवाई की।
प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में गठित टीम ने 1 अप्रैल 2026 को क्रियाशाला मंदिर के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अंश खत्री उर्फ अक्की (19 वर्ष) पुत्र भानु प्रताप सिंह खत्री, निवासी अम्बेडकरनगर शिवपुरी, थाना कठघर, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी गौला गेट, राजपुरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 111/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

To Top