उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून)बड़े ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

धेनु एग्रो धोखाधड़ी कांड में बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का ईनामी अनिल तिवारी मुम्बई से गिरफ्तार

देहरादून/हरिद्वार, 12 दिसम्बर।
धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड, ज्वालापुर—हरिद्वार में आरडी व फिक्स डिपॉजिट के नाम पर लाखों की आर्थिक ठगी करने वाले वांछित आरोपी अनिल कुमार तिवारी को उत्तराखण्ड पुलिस की सीआईडी–ईकोनॉमिक ऑफेंसेस विंग (EOW) ने मुम्बई के कल्याण (ठाणे) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर ₹50,000 का इनाम घोषित था और वह करीब 7 वर्ष से फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)पिता का नहीं था सर पर साया, DM ने 34 बेटियों की शिक्षा की पुनर्जीवित।।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज होने के बाद विवेचना सीआईडी (EOW) को सौंपी गई थी। जांच में सामने आया कि कंपनी ने स्थानीय नागरिकों से आरडी व एफडी कराने के नाम पर अलग–अलग बांड/सर्टिफिकेट जारी कर लगभग ₹12.26 लाख की ठगी की थी। कंपनी के संचालक अनिल कुमार तिवारी और देवेंद्र प्रकाश तिवारी पर धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र सहित उत्तरांचल निक्षेपक हित अधिनियम, चिट फंड एवं धन परिचालन (पाबंदी) अधिनियम तथा RBI अधिनियम की धाराओं में अपराध पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी) प्राधिकरण की बैठक में डीएम के सख्त निर्देश, आवासीय मानचित्र 15 दिन में और अनावासीय मानचित्र 30 दिन में हो स्वीकृति ।

दोनों आरोपियों पर अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा ₹50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इनके खिलाफ कुल 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 9 उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में लंबित हैं।

सीआईडी खंड देहरादून की टीम ने खंडाधिकारी मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन में लगातार पतारसी–सुरागसी की। मुखबिर की सूचना पर टीम ने 7 दिसम्बर को कल्याण, मुम्बई में दबिश दी और अनिल तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को ठाणे की स्थानीय अदालत में पेश कर ट्रांज़िट रिमांड प्राप्त किया गया है। उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हरिद्वार लाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  (पंतनगर) विश्वविद्यालय के कुलपति को मिला डेयरी विज्ञान अनुसंधान का राष्ट्रीय सम्मान।।

गिरफ्तार आरोपी
अनिल कुमार तिवारी, निवासी हंसपुरम्, नौबस्ता, कानपुर (उ.प्र.) — वर्तमान पता टिटवाला, कल्याण, ठाणे (महाराष्ट्र)

गिरफ्तारी करने वाली टीम

  • निरीक्षक वेद प्रकाश थपलियाल
  • अपर उपनिरीक्षक सुरेश स्नेही
  • आरक्षी करमवीर सिंह
  • आरक्षी चालक मनोज कुमार

Ad Ad
To Top