उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(पंतनगर) डायबिटिक मरीजों के लिए मतलब की खबर, इस चावल के पुलाव से मिलेगी राहत, व्रत उपवास के लिए भी उपयुक्त, हुआ पेटेंट ।।

पंतनगर विश्वविद्यालय को मिला ‘लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स इंस्टेंट पुलाव’ का पेटेंट

पंतनगर-: पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को एक बड़ी सफलता मिली है। विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स इंस्टेंट पुलाव’ बनाने की प्रक्रिया को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा पेटेंट प्रमाण पत्र 12 मार्च 2026 को अनुदत्त किया गया है। इस नवाचार को डा. सरिता श्रीवास्तव, प्राध्यापक, खाद्य एवं पोषण विभाग, सामुंदायिक विज्ञान महाविद्यालय एवं उनकी शोध छात्रा कु. श्वेता जोशी ने तैयार किया है। यह पुलाव विशेष रूप से मधुमेह (डायबिटीज) के रोगियों के लिए उपयोगी है, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स मात्र 34.12 है। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के कारण इसमें मौजूद शर्करा शरीर में धीरे-धीरे अवशोषित होती है, जिससे रक्त शर्करा स्तर नियंत्रित रहता है। पोषण के लिहाज से भी यह सामान्य चावल से बने पुलाव की तुलना में अधिक लाभकारी है। इस उत्पाद को सीलबंद एल्युमिनियम बैग में कमरे के तापमान पर लगभग दो महीने तक सुरक्षित रखा जा सकता है। साथ ही यह व्रत (उपवास) के दौरान भी सेवन के लिए उपयुक्त है।
विष्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान ने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को पेटेंट मिलने पर बधाई दी। उन्होंने डा. एम.जी.एच. जैदी, सीईओ, बौद्धिक संपदा प्रबंधन केंद्र को भी इस पेटेंट को हांसिल करने पर शुभकामनाएं दीं।

To Top