उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड)कार खाई में गिरी. एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत।।

Uttarakhand city news.comजनपद पौड़ी- गुमखाल के पास द्वारिखाल में खाई में गिरी कार, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

मंगलवार को थाना सतपुली के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गुमखाल के पास द्वारिखाल में एक कार (वाहन संख्या- DL-10CU6560) खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता थी।

उक्त सूचना पर पोस्ट सतपुली से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई ।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) बागेश्वर के कीवी मैन कोरंगा व क्रिकेटर प्रेमा रावत को नंदा शिखर सम्मान ।।

उक्त दुर्घटनाग्रस्त कार में 1 महिला व 2 पुरुष सवार थे जो एक ही परिवार के सदस्य थे। तथा दिल्ली से अपने गांव कुठारगांव पौड़ी जा रहे थे। गुमखाल के पास द्वारिखाल में उक्त कार अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई तथा कार में सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) न जाए नदी किनारे.बढ़ेगा नदी का जलस्तर.

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर गहरी खाई में उतरकर तीनों व्यक्तियों के शव को रोप व स्ट्रेचर की सहायता से खाई से निकालकर मुख्य सड़क तक लाया गया तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)धनंजय गिरी प्रकरण में विवेचक निलंबित, पीड़ितों को धन वापसी हेतु SIT सक्रिय ।।

मृतक का नाम-
1- विनोद सिंह नेगी पुत्र श्री सोहन सिंह उम्र 59 वर्ष निवासी-कुठारगांव पौड़ी गढ़वाल।
2-गौरव पुत्र श्री विनोद सिंह नेगी उम्र 26 वर्ष निवासी-कुठारगांव पौड़ी गढ़वाल।
3-चंपा देवी पत्नी श्री विनोद सिंह नेगी उम्र 57 निवासी-कुठारगांव पौड़ी गढ़वाल ।

Ad Ad
To Top