पद्मश्री डॉ. बी. के. एस. संजय को वेलनेस एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया
देहरादून, 12 अक्टूबर 2025: देश के प्रख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. बी. के. एस. संजय को वेलनेस कॉन 2025 के दौरान ‘वेलनेस एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें जनस्वास्थ्य जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में उनके अनमोल योगदान के लिए दिया गया।

डॉ. संजय ने द्वितीय अंतरराष्ट्रीय वेलनेस सम्मेलन में “स्वास्थ्य केवल संपत्ति नहीं, बल्कि पोषित किया जाने वाला संसाधन है” विषय पर मुख्य वक्तव्य दिया। उन्होंने अपने “ड्यूस मॉडल” — D: डाइट (आहार), E: एक्सरसाइज (व्यायाम), W: वर्क (कार्य), S: स्लीप (नींद) — को स्वास्थ्य संवर्धन सूत्र के रूप में प्रस्तुत किया।

उन्होंने स्वास्थ्य की महत्वता पर जोर देते हुए कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच और शुरुआती पहचान से रोकथाम योग्य रोगों के राष्ट्रीय बोझ को कम किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने प्रत्येक घर में वज़न मशीन, मापने की फीता, फुल लेंथ शीशा, थर्मामीटर, बीपी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर और पल्स ऑक्सीमीटर जैसे जरूरी स्वास्थ्य उपकरणों की आवश्यकता पर बल दिया।
डॉ. संजय ने नीति निर्माताओं से राष्ट्रीय स्वास्थ्य जांच जागरूकता अभियान शुरू करने की अपील करते हुए कहा:
“रोकथाम इलाज से बेहतर है। एक स्वस्थ और शिक्षित नागरिक ही भारत के विकास की असली रीढ़ है।”
सम्मेलन में उन्होंने व्यक्तिगत स्वास्थ्य को राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए सभी नागरिकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में योगदान देने का आह्वान किया।
विशेष नोट: यह सम्मान प्रयत्न और हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, सफेदाबाद, बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वेलनेस कॉन 2025 में दिया गया।




