उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (हल्द्वानी)शराब की दुकान में ओवर रेटिंग, सिटी मजिस्ट्रेट ने पकड़ी खामिया ।।

हल्द्वानी 8 अप्रैल
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी,उपजिलाधिकारी हल्द्वानी और तहसीलदार हल्द्वानी के द्वारा विदेशी मदिरा की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में कुल 04 दुकानों का ओचक निरीक्षण किया गया। जिसमें 03 दुकानों में दुकानदारों के द्वारा ओवररेटिंग की जानी पाई गई। ब्लेंडर्स प्राइड का क्वार्टर में 05 रुपया और मैजिक मोमेंट्स की कीमत में 10 रुपया अधिक वसूला जा रहा है।
इन दुकानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त बोतल में अंकित QR कोड भी कार्य नहीं कर रहा है। सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरा काम कर रहे है। बिलिंग मशीन सभी दुकानों में है।

To Top