उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून) मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, दो जनपदों में स्कूलों में अवकाश ।।

Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड राज्य में मौसम विभाग ने 24 घंटे का घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । मौसम विभाग के अनुसार
अगले 24 घंटों में ( ऑरेंज अलर्ट दिनांक 14 Jan 2026, 1:35 PM बजे से 15 Jan 2026, 1:35 PM बजे तक) जनपद – हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर यथा – मंगलौर, लक्सर, जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, खटीमा तथा इनके आस पास के क्षेत्रों मे घने से बहुत घने कोहरे की संभावना बहुत अधिक है।

हरिद्वार में एक दिन का स्कूलों में अवकाश


मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुऐ उधम सिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में बच्चों कोई स्कूलों में अवकाश घोषित किया है हरिद्वार में 15 जनवरी को तथा उधम सिंह नगर जनपद में 17 जनवरी तक स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग(देहरादून)महंगे फोन का शौक ले पहुंचा सलाखों के पीछे ।।

उधम सिंह नगर में भी अवकाश ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 14 जनवरी, 2026 को दोपहर 13:30 बजे उत्तराखण्ड के लिए 7 दिनों की जनपद स्तरीय मौसम चेतावनी के दृष्टिगत दिनांक 15 जनवरी, 2026 को जनपद हरिद्वार में कहीं-कहीं घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने तथा कहीं-कहीं शीतलहर चलने की सम्भावना व्यक्त करते हुए चेतावनी (ओरेंज अलर्ट) जारी की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) अभी-अभी इस जनपद में लगे भूकंप के झटके ।।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 14 जनवरी, 2026 को दोपहर 13:30 बजे उत्तराखण्ड के लिए 7 दिनों की जनपद स्तरीय मौसम चेतावनी के दृष्टिगत विद्यालय व आंगनबाड़ी जाने वाले छात्र-छात्राओं व बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार के समस्त शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (नर्सरी व कक्षा 1 से कक्षा-12 तक) तथा ऑगनबाड़ी केन्द्र में दिनांक 15.01.2026 को पठन-पाठन कार्यों का संचालन पूर्णतः बंद रहेगा। उक्त अवकाश तिथि में विद्यालय प्रबन्धन छात्रहित में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में ऑनलाइन के माध्यम से शिक्षण व्यवस्था संचालित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अभी-अभी(देहरादून)राज्य के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी एवं हिमस्खलन की चेतावनी, खतरे की श्रेणी घोषित. सचिव आपदा प्रबंधन ने सभी डीएम को जारी किए निर्देश।।

अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। यदि कोई भी विद्यालय व आंगनबाड़ी केन्द्र उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओ के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

(मयूर दीक्षित) जिलाधिकारी, (

Ad Ad
To Top