Uttarakhand city news उत्तराखंड में सरकार से कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं गुरुवार को बोलेरो खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत के बाद एक और बड़ा हादसा हुआ है
यहां हादसा जनपद चमोली के अंतर्गत गोपेश्वर-हापला-पोखरी सड़क पर देवखाल के पास का बताया जाता है जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार मां, पिता और पुत्र की की घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि इस घटना में उनका एक बेटा घायल हुआ है। जिसे जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पांव निवासी अरविंद त्रिपाठी (55 वर्ष) जो देहरादून सिंचाई विभाग में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात थे, दीपावली पर्व पर अपने परिवार सहित ससुराल देवखाल आए हुए थे। बृहस्पतिवार को वह अपने परिवार के साथ अपनी कार से गांव पाव लौट रहे थे। दोपहर लगभग तीन बजे के करीब कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरने के बाद कार में आग लग गई जिससे वाहन पूरी तरह जल गया। दुर्घटना में अरबिद त्रिपाठी, उनकी पत्नी अनीता त्रिपाठी (51 वर्ष) और पुत्र अनन्त स्वरूप त्रिपाठी (21 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। उनका बड़ा पुत्र अम्बुज त्रिपाठी (24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया। जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर उन्हें शव विच्छेदन गृह भेज दिया है।




