लखनऊ। भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम Indian Railway Catering and Tourism Corporation (आईआरसीटीसी) एक बार फिर पर्यटकों के लिए खास अंतरराष्ट्रीय तोहफा लेकर आया है। आईआरसीटीसी, लखनऊ कार्यालय द्वारा “जापान – चेरी ब्लॉसम का मौसम” नामक विशेष अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज का संचालन किया जा रहा है, जो 02 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगा। 10 दिवसीय इस विदेशी यात्रा में यात्रियों को जापान के प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत अनुभव मिलेगा।
इस विशेष पैकेज के अंतर्गत पर्यटकों को जापान के प्रमुख शहरों – Tokyo, Kyoto, Osaka, Hiroshima सहित फूजी क्षेत्र एवं मियाजिमा का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रा के दौरान विश्वप्रसिद्ध उएनो पार्क, लेक कावागुची, योयोगी पार्क में चेरी ब्लॉसम दर्शन, टोक्यो स्काईट्री, माउंट फूजी क्षेत्र, अराशियामा बाँस वन, किंकाकु-जी मंदिर, ओसाका कैसल, नारा डियर पार्क, हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क एवं इट्सुकुशिमा श्राइन जैसे आकर्षक स्थलों का भ्रमण शामिल है। साथ ही जापान की हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन (शिंकानसेन) की रोमांचक सवारी इस यात्रा को और भी यादगार बनाएगी।
यात्रा की प्रमुख सुविधाएं
यात्रियों को बरेली से उपयुक्त साधन द्वारा दिल्ली लाया जाएगा तथा दिल्ली से Air India की उड़ान से जापान पहुंचाया जाएगा। ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटलों में की जाएगी। पैकेज में 08 नाश्ता, 08 दोपहर भोजन एवं 08 रात्रि भोजन (भारतीय भोजन), ट्रैवल इंश्योरेंस तथा अनुभवी गाइड की सेवाएं शामिल हैं।
पैकेज शुल्क
एक व्यक्ति के लिए (सिंगल ऑक्यूपेंसी): ₹4,19,000 प्रति व्यक्ति
दो/तीन व्यक्तियों के साथ ठहरने पर: ₹3,56,000 प्रति व्यक्ति
माता-पिता के साथ बच्चे का शुल्क:
बेड सहित: ₹3,56,000
बिना बेड: ₹2,96,300
बुकिंग “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर की जाएगी।
इच्छुक यात्री गोमती नगर, लखनऊ स्थित पर्यटन भवन में आईआरसीटीसी कार्यालय या आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com� पर बुकिंग करा सकते हैं। अधिक जानकारी एवं आरक्षण हेतु मोबाइल नंबर 9236367954 एवं 8287930922 पर संपर्क किया जा सकता है।
आईआरसीटीसी का यह विशेष पैकेज जापान के मनमोहक चेरी ब्लॉसम मौसम में विदेशी यात्रा का सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है।




