उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर) अब उधम सिंह नगर में भी स्कूलों में छुट्टी. सोमवार को स्कूल रहेंगे बंद!!

Ad

आदेश

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 07-07-2024 से दिनांक 11-07-2024 तक उत्तराखण्ड के जनपदों में कहीं कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किये जा रहे बुलेटिन एवं एडवाइजरी के आधार पर जनपद ऊधमसिंह नगर में दिनांक 06.07.2024 की रात्रि से दिनांक 07.07.2024 तक 63 मि०मी० औसत वर्षा दर्ज की गयी है वर्तमान में जनपद में हो रही वर्षा से नदी-नाले उफान में है, साथ ही पहाड़ी जनपदों में हो रही लगातार वर्षा से नदी-नालों के जलस्तर अधिक से अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रवन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय / परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्र का संचालन दिनांक 08.07.2024 (सोमवार) को बन्द रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)पंतनगर द्वारा विकसित आम सितंबर में आएगा बाजारों में ।।

अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। दिनांक 07 जुलाई 2024

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) मानसून की दस्तक से पहले यहां अलर्ट जारी, 24 घंटे में यहां पहुंचेगा मानसून ।।

(उदय राज सिंह)

जिलाधिकारी/अध्यक्ष,

जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर।

कार्यालय जिलाधिकारी, ऊधम सिंह नगर। जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण एवं आपातकालीन परिचालन केन्द्र, ऊधम सिंह नगर।

दूरभाष नं0 05044-250250/250710 फैक्स नं0 250103 टोल की 1 1077 email.ddmausn @ gmail.com

पत्र संख्या-2104/आ०प्र० प्रा०/आदेश/2024-25

प्रतिलिपिः-

दिनांक 07 जुलाई 2024

01-सचिव, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास, उत्तराखण्ड शासन देहरादून।

02-महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तराखण्ड शाासन, देहरादून।

03-आयुक्त, कुमाउ मण्डल नैनीताल को सूचनार्थ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन. राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की यह अपडेट ।।

निम्नांकित को अनुपालनार्थः-

  1. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंह नगर।
  2. मुख्य विकास अधिकारी, ऊधमसिंह नगर।
  3. मुख्य चिकित्साधिकारी, ऊधमसिंह नगर।
  4. समस्त उपजिलाधिकारी, ऊधमसिंह नगर।
  5. मुख्य शिक्षा अधिकारी, ऊधमसिंह नगर।
  6. जिला शिक्षा अधिकारी, बेसिक / माध्यमिक, ऊधमसिंह नगर।
  7. जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास, ऊधमसिंह नगर। . समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, ऊधमसिंह नगर। 08
  8. समस्त प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक, जनपद ऊधमसिंह नगर।

जिला सूचना अधिकारी, ऊधमसिंह नगर को इस निर्देश के साथ प्रेषित कि जनहित के दृष्टिगत

  1. प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से उक्त आदेश का निःशुल्क प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर।

To Top