उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(बिंदुखत्ता) सोना चांदी की दुकानों में नकली का खेल, अब पुलिस चलाएगी सत्यापन अभियान।।


बिंदुखत्ता में नकली सोने का बड़ा खेल! “पहाड़ी वर्मा” ज्वेलरी दुकान पर सवाल — असली या नकली? पुलिस ने शुरू किया सत्यापन अभियान

लालकुआं, 23 अक्टूबर
बिंदुखत्ता में नकली सोने के धंधे का बड़ा जाल सामने आया है। बुधवार को कार रोड बाजार में “पहाड़ी वर्मा ज्वेलरी” नामक दुकान पर हुए उपभोक्ता विवाद ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया।
अब पुलिस ने सोना-चांदी की सभी दुकानों के सत्यापन का अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।

🔹 “पहाड़ी वर्मा” पर बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

जानकारी के मुताबिक, एक ग्राहक ने खरीदे गए जेवरों की जांच कराई तो चौंकाने वाला सच सामने आया — जेवरों में 40% तांबा, 20% एल्यूमिनियम और केवल 40% असली सोना पाया गया।
ग्राहक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी सुनार को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। लेकिन देर रात में उपभोक्ता और विक्रेता में समझौता होने के अब मामला शांत हो गया है लेकिन स्थानी लोगों मैं अभी भी रोष व्याप्त है ।।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) जिलाधिकारी ने इस जनपद में किए तीन स्थानीय अवकाश घोषित ।।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले दो दशकों से क्षेत्र में सक्रिय गिरोह से जुड़ा हुआ है, जो ग्रामीणों को नकली सोना बेचकर ठगने का काम करता रहा है।


🔹 पुलिस ने कहा – “किसी को नहीं बख्शा जाएगा”

लालकुआं कोतवाल बृजमोहन राणा ने कहा,

“घटना बेहद गंभीर है। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाएगा जो उपभोक्ताओं को ठगने का कार्य कर रहे हैं। सभी सुनारों का सत्यापन किया जाएगा और अवैध दुकानों पर कार्रवाई तय है।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बाहरी क्षेत्रों से आकर व्यवसाय कर रहे सुनारों की पूरी जांच होगी। कई दुकानों में न तो जीएसटी पंजीकरण है और न ही कोई वैध लाइसेंस, जिससे फर्जी कारोबार पनप रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) वाल्मीकि गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार ।।

🔹 हर गली में सुनार – आखिर कौन दे रहा संरक्षण?

बिंदुखत्ता और लालकुआं क्षेत्र में लगभग हर दस कदम पर एक सुनार की दुकान दिखाई दे रही है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं —

“आखिर इतने छोटे इलाके में इतनी दुकानें कैसे चल रही हैं? क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है?”

गांवों से आए भोले-भाले लोग अपने पुराने जेवर या सोना बेचने के नाम पर इन दुकानों के झांसे में आ जाते हैं और अपनी मेहनत की कमाई गवां बैठते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) फिर बदलेगा मौसम, बरसा और हिमपात इन जनपदों में ।।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, 25 एकड़ रोड क्षेत्र में भी एक सुनार कई लोगों को लाखों की चपत लगाकर फरार हो चुका है, जिसकी पुलिस में शिकायत दर्ज है।


🔹 प्रशासन से सघन जांच की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि लालकुआं, बिंदुखत्ता और हल्दूचौड़ क्षेत्र में संचालित सभी ज्वेलरी दुकानों की सघन जांच की जाए।
लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह “नकली सोने का रैकेट” और फैल सकता है।

Ad Ad
To Top