उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर) अब भारी मात्रा में किच्छा से पकडी STF ने अफीम. दो पकड़े।।

uttarakhand City news Dehradun

  STF की  एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स टीम उत्तराण्ड का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार ।। जनपद उधम सिंह नगर के  थाना किच्छा  क्षेत्र से करीब 25 लाख रूपये की अफ़ीम के साथ दो अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार।

STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर, उत्तराण्ड द्वारा दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बरामद की गयी करीब 02 किलो 513 ग्राम अफ़ीम की खेप ।

 पकड़े गये नशा तस्करो से करीब 2 किलो 513 ग्राम अफ़ीम बरामद, जिसकी आंकी गई कीमत करीब 25 लाख रुपए।

मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड के *ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये STF ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
         उपरोक्त  आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ श्री आर.बी. चमोला के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक STF (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट श्री पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल देर शाम को उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए दरउ मार्ग के पास से दो अफ़ीम तस्करों भानु प्रताप पुत्र राम चंद्र निवासी ग्राम खानपुर थाना भोजीपुरा जिला बरेली तथा हेमंत कुमार पुत्र विजय पाल निवासी ग्राम चक्दाहा थाना शाही जिला बरेली को गिरफ्तार किया।इसके कब्जे से कुल 02 किलो 513 ग्राम अफ़ीम बरामद हुई ।
          अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में बताया कि वे यह अफ़ीम मीरगंज से लाये थे जिसको किच्छा, रुद्रपुर, बाजपुर क्षेत्र में बेचने ले जा रहे थे ।
अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि वह ननुआ नाम के व्यक्ति जो मीरगंज में रहता है उससे अफ़ीम खरीद कर उत्तराखंड में बेचते है जिससे उनको काफी मुनाफा होता है।  STF टीम  द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौला ,कोसी, नंधौर नदी में रिकॉर्ड खनन, राजस्व आय बढ़ी।।

अभियुक्त
1- भानु प्रताप पुत्र राम चंद्र निवासी ग्राम खानपुर थाना भोजीपुरा जिला बरेली
2- हेमंत कुमार पुत्र विजय पाल निवासी ग्राम चक्दाहा थाना शाही जिला बरेली

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)काशीपुर नगर निगम.बिना कर बढ़ाए बढ़ा राजस्व, 121 करोड़ की 798 योजनाओं से बदली शहर की तस्वीर ।।

बरामदगी
कुल 2 किलो 513 ग्राम अफ़ीम
मोटर साइकिल UP AM 25 4056

        वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।

एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202, 9412029536

STF  एंटी नार्कोटिक्स टीम –

  1. निरीक्षक पावन स्वरुप
  2. SI विपिन चंद्र जोशी
  3. SI विनोद चंद्र जोशी
  4. ASI जगवीर शरण
  5. HC मनमोहन सिंह
  6. आरक्षी वीरेंद्र चौहान
  7. आरक्षी इसरार अहमद
  8. आरक्षी मोहित जोशी
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) फिर बदलेगा मौसम, बरसा और हिमपात इन जनपदों में ।।

थाना किच्छा पुलिस टीम
1- SI हेम चंद्र
2 आरक्षी उमेश सिंह

Ad Ad
To Top