
Uttarakhand city news Haldwani लाल कुआं प्रयागराज के बाद अब काठगोदाम सूबेदारगंज यानी इलाहाबाद के मध्य एक और एक्सप्रेस ट्रेन संचालन की रेलवे ने तैयारी प्रारंभ कर दी है जिसको लेकर रेल प्रशासन ने विजिबिलिटी को देखते हुए समय सारणी भी रेलवे बोर्ड को भेज दी है सब कुछ सही रहा तो आने वाले कुछ समय में काठगोदाम बरेली रेल खंड से वाया कानपुर होते हुए इस ट्रेन का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय रक्षा मार्ग राज्य मंत्री अजय भट्ट लगातार रेल सेवा के विस्तार के लिए रेल मंत्री से चर्चा करते रहे हैं इसी का नतीजा है कि अब रेलवे मंत्री ने इस रेल खंड के संचालन के लिए भी हामी भरती है
सूबेदारगंज देहरादून काठगोदाम के मध्य एक पहले से ट्रेन का संचालन होता है जो यात्रियों के लिए मुफीद साबित नहीं होता लेकिन डायरेक्टर रेल सेवा के संचालन से समय और दूरी की भी काफी बचत होगी।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार
काठगोदाम-सूबेदारानागंज के बीच यह ट्रेन 648 किमी की दूरी औसतन 13 घंटे में तय करेगी।
14122 काठगोदाम-सूबेदारानागंज एक्सप्रेस सुबह 9:35 बजे काठगोदाम से चलने के बाद हल्द्वानी, लालकुआं, बहेड़ी होते हुए 11:50 बजे इज्जतनगर, दोपहर 12:05 बजे बरेली सिटी, 12:20 बजे बरेली जंक्शन आएगी और 1:10 बजे बदायूं पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, फतेहपुर होते हुए रात 10:35 बजे सूबेदारानागंज पहुंचेगी।
वापसी में 14121 सूबेदारानागंज-काठगोदाम विशेष ट्रेन सुबह 5:30 बजे सूबेदारानागंज से चलने के बाद दोपहर 2:10 बजे बदायूं, 3:07 बजे बरेली जंक्शन, 3:20 बजे बरेली सिटी जंक्शन, 3:40 बजे इज्जतनगर आएगी और शाम 6:05 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।
