उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (नई दिल्ली) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की भेंट ।।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की भेंट
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा देश और समाजहित में नई ऊँचाइयों को छुएगा।
भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों एवं समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगा।

Ad Ad
To Top