नैनीताल की मेधावी खिलाड़ी रेखा नेशनल स्कूल हॉकी प्रतियोगिता हेतु चयनित ll
नैनीताल। नगर के प्रतिष्ठित मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की मेधावी खिलाड़ी रेखा
आर्या का चयन विद्यालयी नेशनल स्कूल हॉकी प्रतियोगिता अंडर 14 के लिए उत्तराखंड राज्य की टीम में हुआ है। रेखा अब 2 जनवरी से लेकर 10 जनवरी 2026 तक ग्वालियर में आयोजित होने वाली विद्यालयी नेशनल स्कूल हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। दूसरी ओर मेधावी खिलाड़ी रेखा आर्या की इस अहम कामयाबी पर स्कूल की प्रधानाचार्या शबनम अहमद, मैनेजर विनय साह, स्पोर्ट्स टीचर पुष्पा दर्मवाल समेत रश्मि पुरोहित, पूनम दुहन और कालेज परिवार तथा हॉकी कोच सुनील कुमार, भगवत मेर तथा कमल बिष्ट तथा रेखा के परिजनों व शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके बेहतर उज्जवल भविष्य की कामना की है




