उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की उत्पादकों कें साथ गोष्टी ।।

गोष्ठी से दुग्ध उत्पादकों को मिली सजगता, प्रतिबद्धता और आत्मनिर्भरता की नई ऊर्जा
लालकुआं,
नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा दुग्ध उत्पादकों को सजग, प्रतिबद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लालकुआं में एक भव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने की। गोष्ठी में क्षेत्र की सात दुग्ध समितियों से जुड़े 300 से अधिक दुग्ध उत्पादकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देशानुसार राज्य सरकार दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
गोष्ठी के दौरान अधिक दुग्ध क्रय करने वाले 80 दुग्ध उत्पादकों को बोनस के रूप में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के चलते कार्यक्रम स्थल पर उत्साह, ऊर्जा एवं सकारात्मक वातावरण देखने को मिला, जिससे दुग्ध उत्पादकों का मनोबल और अधिक सुदृढ़ हुआ।
मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध संघ का उद्देश्य केवल दुग्ध उत्पादन बढ़ाना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक दुग्ध उत्पादक को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि गोष्ठी के दौरान दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम में गहना, दरमोली, पोखरी, पंगराड़ी, भदोठी, शशबनी एवं अनूपरपा दुग्ध समितियों के अध्यक्ष-सचिवों सहित बड़ी संख्या में दुग्ध संघ के पदाधिकारी, कर्मचारी, दुग्ध उत्पादक, जनप्रतिनिधि एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन/विपणन प्रबंधक संजय भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, पशु चिकित्सक बिमल भट्ट, महिला डेयरी प्रभारी गीता ओझा सहित अन्य गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।

Ad Ad
To Top