नैनीताल
मुख्य शिक्षाधिकारी नैनीताल गोविन्द राम जायसवाल ने बताया कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों में विभिन्न कक्षाओं की पाठ्य पुस्तकों के वितरण की प्रक्रिया गतिमान है तथा खुले बाजार की एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही है। विद्याार्थियों की अध्ययन प्रक्रिया निरंतर बनाए रखने के दृष्टिगत यह अवश्यक है कि पुस्तको की अनुपलब्धता होने के कारण पठन-पाठन कार्य प्रभावित न हो।
मुख्य शिक्षाधिकारी ने जनपद के समस्त खण्ड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिये है कि सरकारी निजी,शासकीय,अशासकीयसहायता प्राप्त विद्याालयों उत्तराखण्ड बोर्ड/सीबीएसई बोर्ड के प्रधानाचार्यो/प्रधानाध्यापकों को निर्देशित करें कि जब तक सम्बन्धित कक्षाओं की पाठयपुस्तकों का पूर्ण वितरण सुनिश्चित नहीं हो जाता है अथवा बाजार में उपलब्धता नही हो जाती तब तक विद्यालय स्तर पर उपलब्ध पुस्तक बैंक के माध्यम से विद्यार्थियों को आवश्यकतानुसार पुस्तकें उपलब्ध कराते हुए नियमित पठन-पाठन का कार्य संचालित करें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा है कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई बाधित न हो तथा पुस्तकों का समुचित प्रबंधन किया जाये।




