उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(Nainital) नहीं बजेगी स्कूलों में घंटी.भारी बरसात को देखते हुए जिलाधिकारी ने अवकाश किया घोषित ।।

आदेश

Nainital news

भारत मौसम विभाग, देहरादून से दिनांक 01 जुलाई, 2024 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनाँक 02.07.2024 से दिनांक 04.07.2024 तक को जनपद में कहीं-कहीं भारी से अत्यन्त भारी तथा कुछ जगह पर बहुत वर्षा होने के साथ वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रेड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त सम्भावना व्यक्त की गई हैं, साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों/गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 02.07.2024 (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) मानवता से बढ़कर कोई नहीं, रोजा तोड़ किया रक्तदान,बचाई जान ।।

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 02.07.2024 (मंगलवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) सीएम धामी ने दी बड़ी सौगात, मोटर मार्गों के नवीनीकरण के लिए 620.63 लाख रुपये किए जारी ।।

विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

दिनांक-01 जुलाई, 2024

ह०- जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल।

कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल ।

दूरभाष सं0: 05942-231178/231179/231181 ई-मेल: deocnainital@gmail.com

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उधमसिंह नगर) होली से पहले सहायक आयुक्त (खाद्य संरक्षा), ने चलाया छापामारा अभियान ।।

संख्या

1171/13-सी.आर.ए. (आ.प्र.प्राधि.) / 2024-25

दिनांक जुलाई, 2024

प्रतिलिपि निम्नांकित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित :-

  1. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल।
  2. उप जिलाधिकारी, नैनीताल/धारी / कोश्याकुटौली / हल्द्वानी / कालाढूंगी / रामनगर।
  3. मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल।
  4. जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक/ बेसिक), नैनीताल।
  5. जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, नैनीताल। 6. जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल को दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से निःशुल्क प्रसारार्थ प्रेषित।

अपर

मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल।

Scanned with CamScanner

Ad
To Top