उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी) मोटाहल्दू से लापता बालिका दिल्ली में मिली, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दिल्ली टीम की रवाना ।।

परिजनों के भरोसे पर खरी उतरी नैनीताल पुलिस

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी का ‘सुपर क्विक’ एक्शन- मात्र 5 घंटे में 50+ CCTV खंगालकर दिल्ली में ट्रेस की लापता बालिका

लालकुआं क्षेत्र से स्कूल से घर लौटते समय लापता हुई बालिका के मामले में नैनीताल पुलिस ने अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया गया।

परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका व्यक्त करते ही *एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले की संवेदनशीलता* को देखते हुए पूरे जिले की *पुलिस को अलर्ट मोड पर किया गया।

5 घंटे का सघन रेस्क्यू ऑपरेशन: परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका व्यक्त करते ही एसएसपी ने तत्काल जिले की सभी यूनिट्स को एक्टिवेट किया।

रिकार्ड समय में सफलता
पुलिस की विभिन्न टीमों ने रिकॉर्ड समय में क्षेत्र के 50 से भी अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले इसी तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस बालिका की सटीक लोकेशन दिल्ली तक पहुँचने में सफल रही।

सुरक्षित बरामदगी

 *एसएसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम तत्काल दिल्ली के लिए रवाना* कर दी गई है।  *बालिका पूरी तरह सुरक्षित* है, सकुशल वापस लाकर वैधानिक कार्यवाही के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

इस संवेदनशील ऑपरेशन में एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में एसपी क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित सैनी, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री बृजमोहन राणा के अतिरिक्त, डॉग स्क्वॉड टीमऔर टेक्निकल सेल ने एक टीम के रूप में काम किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) इस दिन प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ।।

एसएसपी नैनीताल का संदेश:

बच्ची की सुरक्षा हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती और प्राथमिकता थी। पूरी टीम द्वारा प्रोफेशनल तरीके से मात्र 5 घंटे में 50+ सीसीटीवी खंगालकर लोकेशन दिल्ली में ट्रेस किया है, बालिका को सकुशल वापस लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, टीम रवाना हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)बे मौसमी बरसात से किसानों को भारी नुकसान, आज भी बदला रहेगा मौसम,यहां येलो अलर्ट ।।

To Top