उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर) मनोज कुमार ने अपर मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर मंडल का कार्यभार किया ग्रहण।।

नवागत अपर मंडल रेल प्रबंधक

बरेली, मनोज कुमार ने इज्जतनगर मंडल पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, का पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व वे आर.डी.एस.ओ., लखनऊ में निदेशक (परीक्षण) के पद पर कार्यरत थे।

श्री मनोज कुमार एक निपुण पेशेवर, के साथ-साथ कमला नेहरु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी, सुल्तानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक, की डिग्री पूरा करने के बाद भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियर सेवा (आई.आर.एस.एम.ई) में शामिल हो गए। श्री कुमार ने प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान (आई.आई.एस.ई.), बैंगलोर से मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री के साथ अपनी ज्ञान (विशेषज्ञता) को और बढ़ाया। अपने शानदार कैरियर के दौरान श्री कुमार ने भारतीय रेल में कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है, जिसमें आर.डी.एस.ओ., लखनऊ में निदेशक (अनुसंधान), ग्वालियर में सेंटर फाॅर एडवांस्ड मेंटेनेंस टेक्नोलाॅजी (कैमटेक) में निदेशक और पी.एल.डब्ल्यू में उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ( विनिर्माण) शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  दीप उत्सव(हल्द्वानी) पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने परिवार सहित मनाई दीपावली ।।

इनका विशाल अनुभव भारतीय रेल में रेलवे प्रबंधन, उन्नत रखरखाव प्रोद्योगिकियों और रोलिंग स्टाॅक इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग तक फैला हुआ है। इनके द्वारा विभिन्न लेख प्रकाशित किए है जैसे- आई.आर.टी.बी. में भारतीय रेलवे को पूर्वानुमानित रखरखाव की आवश्यकता, आई.आर. आई.एम.ई.ई. जर्नल में अगली पीढ़ी की माल ढुलाई व रखरखाव सुविधा और आई.आर.टी.बी. में विश्व स्तरीय यात्री सुविधाएं आदि है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उधमसिंह नगर) सीएम धामी पहुंचे खटीमा, लोगों की सुनी जन समस्याएं ।।

श्री कुमार एक उत्साही बैडमिंटन खिलाड़ी है एवं खेल के प्रति अपने पूरे उत्साह के साथ अभिरुचि रखते हुए उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्वता के साथ जोड़ते हुए भारतीय रेल के विकाश और आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) विशेष सत्र महत्वपूर्व एवं गौरवशाली, दलगत राजनीति से रखें ऊपर : भट्ट

वे रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। आपको रेल प्रबंधन एवं रेल परिचालन का गहन अनुभव प्राप्त है।

Ad Ad Ad Ad Ad
To Top