उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)लालकुआं से लंबी दूरी की जून तक चलेगी स्पेशल ट्रेन।।

Uttarakhand city news Lal Kuan रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर नई एक्सप्रेस ट्रेन का होगा संचालन

रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु 05060/05059 लालकुआँ-कोलकाता-लालकुआँ वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन लालकुआँ से 02 अप्रैल से 25 जून, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा कोलकाता से 04 अप्रैल से 27 जून, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को 13 फेरों के लिए निम्नवत किया जायेगा:-

05060 लालकुआँ-कोलकाता ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 02 अप्रैल से 25 जून, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुआँ से 13.35 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 13.57 बजे, भोजीपुरा से 15.10 बजे, पीलीभीत से 16.00 बजे, पूरनपुर से 17.05 बजे, मैलानी से 18.30 बजे, गोला गोकर्णनाथ से 18.55 बजे, लखीमपुर से 19.42 बजे, सीतापुर से 21.35 बजे, गोंडा से 23.25 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 00.55 बजे, गोरखपुर से 02.15 बजे, कप्तानगंज से 03.02 बजे, पडरौना से 04.02 बजे, थावे से 05.50 बजे, सीवान से 06.55 बजे, छपरा से 08.05 बजे, सोनपुर से 08.58 बजे, हाजीपुर से 09.15 बजे, मुजफ्फरपुर से 10.05 बजे, समस्तीपुर से 11.27 बजे, बरौनी से 13.35 बजे, किऊल से 15.07 बजे, झाझा से 16.45 बजे, जसीडीह से 17.52 बजे, मधुपुर से 18.17 बजे, चित्तरंजन से 19.10 बजे, आसनसोल से 19.47 बजे, दुर्गापुर से 20.19 बजे, बर्द्धमान से 21.33 बजे, बैण्डेल से 22.25 बजे तथा नैहाटी से 22.55 बजे छूटकर कोलकाता 23.55 बजे पहुँचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) एशियन लीजेंड्स लीग ने ट्रॉफी का किया अनावरण , दो जून से होगी सीज़न 2 की शुरुआत ।।

वापसी यात्रा में, 05059 कोलकाता-लालकुआँ ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 04 अप्रैल से 27 जून, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को कोलकता से 05.00 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 05.50 बजे, बैण्डेल से 06.17 बजे, बर्द्धमान से 07.35 बजे, दुर्गापुर से 08.38 बजे, आसनसोल से 09.13 बजे, चित्तरंजन से 09.38 बजे, मधुपुर से 10.37 बजे, जसीडीह से 11.25 बजे, झाझा से 13.45 बजे, किऊल से 14.20 बजे, बरौनी से 16.30 बजे, समस्तीपुर से 17.25 बजे, मुजफ्फरपुर से 18.35 बजे, हाजीपुर से 19.35 बजे, सोनपुर से 19.47 बजे, छपरा से 21.40 बजे, सीवान से 22.35 बजे, थावे से 23.20 बजे, दूसरे दिन पडरौना से 00.32 बजे, कप्तानगंज से 01.32 बजे, गोरखपुर से 02.45 बजे, बस्ती से 03.50 बजे, गोंडा से 05.10 बजे, सीतापुर से 07.35 बजे, लखीमपुर से 08.40 बजे, गोला गोकर्णनाथ से 09.12 बजे, मैलानी से 10.10 बजे, पूरनपुर से 10.54 बजे, पीलीभीत से 12.00 बजे, भोजीपुरा से 13.45 बजे तथा किच्छा से 14.35 बजे छूटकर लालकुआँ 15.45 बजे पहुँचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी ने नगर पंचायतों के विकास के लिए दी वित्तीय स्वीकृति ।।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनाॅमी श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन

To Top