उत्तराखण्ड

(बडी खबर)उत्तराखंड में बकरी पालन से बढ़ी ग्रामीण महिला की आजीविका ।।

Uttarakhand City news

बकरी पालन से बढ़ी ग्रामीण महिला की आजीविका

अल्ट्रा पुअर योजना बनी आत्मनिर्भरता का आधार

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करने के उद्देश्य से ग्रामोत्थान परियोजना द्वारा संचालित अल्ट्रा पुअर योजना लगातार प्रेरणादायक परिणाम दे रही है। इसी क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग के ब्लॉक अगस्त्यमुनि के ग्राम रतूड़ा की जसोदा देवी ने बकरी पालन कर उदाहरण प्रस्तुत किया है।

जसोदा देवी बताती हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक रूप से महिलाओं को बकरी पालन का अनुभव रहता है, किंतु आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण वे इस कार्य को आगे नहीं बढ़ा पाती थीं। उनके इसी सपने को साकार करने हेतु ग्रामोत्थान परियोजना ने रु. 35,000 की ब्याज रहित सहायता राशि प्रदान की। इस आर्थिक सहयोग से उन्होंने बकरियां खरीदकर अपने छोटे से उद्यम की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम (उत्तराखंड) दो दिन बदलेगा मौसम, इन जनपदों में होगी बरसात ।।

आज जसोदा देवी अपने बकरी पालन कार्य के माध्यम से निरंतर आय अर्जित कर रही हैं एवं परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनकी सफलता देखकर ग्राम की अन्य महिलाएं भी प्रेरित हो रही हैं और आजीविका संवर्धन हेतु इस योजना का लाभ लेने में रुचि दिखा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) डिजिटल उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम, सीएम धामी ने क्रिएटर्स मीट में रखी नई दृष्टि ।।

मुख्य विकास अधिकारी, जनपद रुद्रप्रयाग राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अल्ट्रा पुअर योजना जैसी पहलें ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए संबल सिद्ध हो रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को न केवल आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, बल्कि उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) अब टॉपर छात्र शैक्षणिक भ्रमण पर. सीएम धामी ने किया रवाना।।

ग्रामीण महिलाओं का विकास एवं आत्मनिर्भरता राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में है, और इस प्रकार की सफलताएं यह प्रमाणित करती हैं कि योजनाओं का लाभ वास्तव में पात्र व ज़रूरतमंद लोगों तक पहुँच रहा है।

Ad Ad
To Top