उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (लालकुआं) ऐसे भारी वाहनों को नगर में आने से रोकेगा नगर पंचायत, नगर पंचायत अध्यक्ष का बड़ा प्रयास ।।

लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष ने उठाया बड़ा कदम, सुरक्षित यातायात व्यवस्था की दिशा में पहल

लालकुआँ। नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ती भारी वाहनों की आवाजाही और उससे होने वाली दुर्घटनाओं पर अब सख्ती बरती जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर लालकुआँ नगर के मुख्य मार्ग पर प्रातः 8 बजे से सांय 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग दोहराई है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज ।।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि नगर के बीचों-बीच स्थित प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रोजाना हजारों छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों का आवागमन होता है। ऐसे में तेज रफ्तार भारी वाहनों की वजह से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोगों की जान भी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(खटीमा) सीएम धामी ने विंटर कार्निवल का किया शुभारंभ।।

उन्होंने कहा कि नगर छोटा होने के कारण भारी वाहनों का प्रवेश सीधे तौर पर लोगों की जान के लिए खतरा बनता जा रहा है। यदि समयबद्ध तरीके से इनके प्रवेश पर नियंत्रण किया जाए तो आमजन को सुरक्षित यातायात व्यवस्था मिल सकेगी और किसी अप्रिय घटना को रोका जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)इसका मतलब अभी भी जनपद में बिक रही है अवैध शराब ।।

नगर पंचायत अध्यक्ष की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा है और उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द ही ठोस कार्रवाई करेगा, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके।

Ad Ad
To Top