उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(लालकुआं) क्या प्रेमनाथ की डगर को मजबूत कर पाएंगे महेंद्र या ओमपाल कश्यप ।।

लालकुआं। प्रेमनाथ पडीत के लिए चुनाव अब धीरे-धीरे चुनौतियां से दूर होता हुआ जाता दिख रहा है नाम वापसी के बाद नगर पंचायत चुनाव में धीरे-धीरे तेजी आने लगी है यहां आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष महेंद्र कुमार सहित कई पार्टी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए भाजपा प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित को चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
आगामी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है, अन्य दलों से नेतागण अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने लगे हैं।इसी के तहत आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष महेंद्र कुमार और आम आदमी पार्टी नेता ओमपाल कश्यप ने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय में पहुंचकर गुरुवार की देर शाम भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं को लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट और पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने भाजपा की सदस्यता दिलायी।

Ad
To Top
-->