उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(लालकुआं) धूमधाम के साथ मनाया गया आइटीबीपी का स्थापना दिवस।।

34वीं वाहिनी ITBP हल्दुचौड़ में धूमधाम से मनाया गया 64वां बल स्थापना दिवस
कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन, फिट इंडिया कैंपेन के तहत हुए विविध कार्यक्रम

हल्दुचौड़ (नैनीताल)। 34वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) हल्दुचौड़ में शुक्रवार 24 अक्टूबर 2025 को 64वां बल स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कमांडेंट श्री अनिल सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में परेड के माध्यम से बल को सलामी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)देहरादून काठगोदाम एक्सप्रेस, तीन दिन चलेगी लक्सर तक. यात्रियों को होगी परेशानी।।

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में फिट इंडिया कैंपेन के तहत हिमवीर परिवारों और बच्चों के लिए कई रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें 100 मीटर दौड़, बोरा रेस, तीन टांग रेस, म्यूजिकल चेयर और मीना बाजार जैसे आकर्षक खेल शामिल थे। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) अब टॉपर छात्र शैक्षणिक भ्रमण पर. सीएम धामी ने किया रवाना।।

कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों, जवानों व उनके परिजनों को स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया। आयोजन में सहायक कमांडेंट श्री शेखर चंद्र पुनेठा सहित अन्य अधिकारीगण, हिमवीर जवान, सेवानिवृत्त पदाधिकारी और उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट ने इस अवसर पर कहा कि ITBP सिर्फ सीमाओं की सुरक्षा ही नहीं करती, बल्कि समाज में फिटनेस, अनुशासन और जागरूकता की भावना भी फैलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने सभी जवानों और परिवारजनों को बल स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)लालकुआं में श्रीराम कथा से पहले भव्य कलश यात्रा की तैयारियाँ प्रारंभ, महिलाओं में दिख रहा है खास उत्साह

आयोजन स्थल पर बच्चों व महिलाओं की प्रतियोगिताओं ने समारोह में चार चांद लगा दिए, वहीं स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश पूरे कार्यक्रम का केंद्र बिंदु रहा।

Ad Ad
To Top