उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(लालकुआं) यहां होगा विशाल हिंदू सम्मेलन, तैयारी हुई तेज ।।

लालकुआं में 17 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन
लालकुआं। राधे-राधे सेवा समिति के तत्वाधान में 17 फरवरी को राजीव नगर, लालकुआं फॉरेस्ट स्थित जाल बंगाली कॉलोनी में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम हिंदू संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और समाज में एकता के संदेश को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का संगम होगा। राज्य के विभिन्न हिस्सों से संत-महात्मा और साधु-संत सम्मेलन में पहुंचकर श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता पर विशेष प्रवचन दिए जाएंगे।
आयोजकों ने समस्त सनातन समाज से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उनका कहना है कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता और जागरूकता में निहित है। सम्मेलन के माध्यम से लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और संगठित समाज के निर्माण का संदेश दिया जाएगा।

Ad Ad
To Top