उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)लालकुआं आनंद विहार, रामनगर चंडीगढ़ एक्स्प्रेस ट्रेन की आई बड़ी अपडेट,हुआ यह बदलाव।।

Uttarakhand city news Lal Kuan Ramnagarरेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 15063/15064 रामनगर-चण्डीगढ़-
रामनगर एक्सप्रेस तथा 15059/15060 लालकुआँ-आनन्द विहार टर्मिनल-लालकुआँ एक्सप्रेस में चल रहे कन्वेंशनल रेक
को आधुनिक एल.एच.बी. रेक से निम्नवत बदला जायेगा फलस्वरूप साधारण श्रेणी के 02 अतिरिक्त कोच लगाये जायेंगे।
15063/15064 रामनगर-चण्डीगढ़-रामनगर एक्सप्रेस में 02 मार्च,2026 से तथा 15059/15060 लालकुआँ-आनन्द
विहार टर्मिनल-लालकुआँ एक्सप्रेस में 03 मार्च,2026 से एल.एच.बी. रेक लगाया जायेगा जिसके फलस्वरूप रेक संरचना
में परिवर्तन होगा। परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी.
का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, साधारण कुर्सीयान के 04, शयनयान श्रेणी के 03, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के
02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित कुर्सीयान के 01 कोच सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे।
कन्वेंशनल कोच के स्थान पर आधुनिक एल.एच.बी. कोच लगाये जाने के फलस्वरूप इस गाड़ी में साधारण श्रेणी में 149
अतिरिक्त सीट एवं विभिन्न आरक्षित श्रेणियों में कुल 51 बर्थ बढ़ जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 604 अभ्यार्थियों का परीक्षा फल किया घोषित, इस दिन होगा साक्षात्कार ।।

Ad
To Top