उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(लालकुआं) देहरादून शिक्षा निदेशालय प्रकरण. कांग्रेस मुखर ।।

देहरादून शिक्षा निदेशालय प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
भाजपा विधायक पर अभद्रता व मारपीट का आरोप, एफआईआर की मांग
लालकुआँ, 24 फरवरी। देहरादून स्थित शिक्षा निदेशालय में प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक के साथ कथित अभद्रता और मारपीट के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी, लालकुआँ को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय का नाम परिवर्तन किए जाने के विवाद के दौरान भाजपा विधायक उमेश शर्मा द्वारा शिक्षा निदेशालय, ननूरखेड़ा, देहरादून में पदस्थ प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट एवं जानलेवा हमला किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह कृत्य लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रशासनिक मर्यादाओं के विपरीत है।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि ही कानून को हाथ में लेंगे तो आम नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि संबंधित विधायक एवं उनके समर्थकों के विरुद्ध प्रासंगिक धाराओं में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष राहुल छिमवाल, नगर कांग्रेस कमेटी लालकुआँ के अध्यक्ष भुवन पाण्डे, हेमवती नंदन दुर्ग पाल, हरेंद्र बोरा वीना जोशी,कांग्रेस कमेटी बिंदुखत्ता के अध्यक्ष मनोज कोहली, रवि शंकर तिवारी, गुरदयाल मेहरा,हाजी अयूब अली, बसंत जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Ad
To Top